नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2023 की तैयारियां अभी से ही प्रारंभ कर दी है, पार्टी के कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट गए है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नर्मदापुरम के सभी शक्ति केंद्रों पर शनिवार को बैठकर आयोजित हुई तो वहीं बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे एवं संगठन ऐप पर अपलोड भी करेंगे। शक्ति केंद्र क्रमांक 4 के संयोजक व भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेशी ने बताया कि शक्ति केंद्र क्रमांक 4 की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक शनिवार को सदर बाजार में नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में शक्ति केंद्र विस्तारक वरिष्ठ नीरज बरगले , मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी , नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर शक्ति केंद्र विस्तारक श्री बरगले ने कहा कि हमें अपने बूथ पर 51 फीसदी वोट बैंक करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें बूथ सशक्तिकरण करना आवश्यक है, हम जब बूथ जीतेंगे तभी चुनाव भी जीतेंगे। इस बैठक में पूर्व पार्षद ज्योति रैकवार , पूर्व पार्षद ज्योति वर्मा , सहित बूथ अध्यक्ष अर्पित सिंह राजपूत, राजेश रैकवार , मनीषा जायसवाल , आयुष कौरव , पुरुषोत्तम यादव , अरविंद कहार सहित महामंत्री , बीएलए , सोशल मीडिया प्रभारी , आईटी प्रभारी सहित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता के साथ मैं शक्ति केंद्र के संयोजक के रूप में उपस्थित रहा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि नगर मंडल के सभी 8 शक्ति केंद्रों पर बैठकों का आयोजन किया गया।

