इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / श्री अग्रवाल महिला मंडल एवं मुस्कान थेरेपी सेन्टर के सयुक्त तत्वाधान में नगर के रहवासी के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए , आज दिनॉक 25/2/2023 दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुस्कान थेरेपी सेन्टर न्यास कालोनी में किया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियो का थेरेपी के द्वारा इलाज के बारे में जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञो द्वारा थेरेपी से संबंधित जानकारी दी गई। समाज की बहुत सी महिलाओ ने आकर सलाह ली एवं स्वास्थ्य लाभ लेने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में विशेष अथिति नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका के अध्यक्ष पंकज चौरे थे।
अथिति पार्षद श्रीमति अम्रता मनीष ठाकुर, पार्षद श्रीमति मनीषा अग्रवाल रही। कार्यक्रम में अतिथिओं द्वारा थेरेपी सेन्टर में दी जा रही सेवाओ की सराहना की गई। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा अग्रवाल महिला मंडल एवं थेरेपी सेन्टर के स्वाथ्य के प्रति जागरूकता को सराहा गया। इस दौरान नितिन वर्मा, उर्मिला एवं भारती यादव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश पाराशर एवं श्रीमति अर्चना अग्रवाल के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमाति अर्चना अग्रवाल एवं थेरेपी सेन्टर के प्रभारी मनीष ठाकुर एवं सेन्टर प्रभारी नितिन वर्मा एवं उर्मिला के द्वारा दी गई ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

