नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शासन की योजना के तहत जिले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किए जाने के लिए 14 फरवरी से 23 फरवरी 2023 तक जिले की समस्त निकायों में दिव्यांग परीक्षण शिविर लगाए गए। एलिम्कों एवं डीडीआरसी की विशेषज्ञ टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के द्वारा सतत मानिटरिंग की गई। साथ ही संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविरों के माध्यम से अनेक स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 3685 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। जिनमे कुल ’889’ दिव्यांगजनों का उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया। एवं साथ ही कुल 768 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए नवीनीकृत किए गए। शिविरों में दिव्यांगों को काफी सहुलियत मिली क्योंकि उनको अपने नजदीक के स्थानों पर शिविर में पहुंचने में आसानी हुई। अब शासन की मंशानुरूप उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण मिल जाएंगे। जिससे उनको काफी राहत होगी। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही जरूरतमंद चिन्हांकित दिव्यांगों के उपकरण तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए जाएं। इस कार्य में सामाजिक न्याय विभाग तथा स्वास्थ विभाग मिलकर समन्यवय के साथ दिव्यांगजनों की मदद करने के लिए तत्पर रहें। आवश्यकता पड़ने पर शिविर लगाकर सहायक उपकरण प्रदान किए जाएं।

