नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन योजना के माध्यम से युवा स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। जिले के इटारसी निवासी सौरभ चौधरी को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना लाभकारी सिद्ध हुई है। इस योजना के संबंध में सौरभ ने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत उन्हें 50.00 लाख रुपये का लोन मिला है। जिससे उन्होंने नमकीन और मिठाई व्यवसाय शुरू किया है। उनका व्यवसाय निरंतर प्रगति कर रहा। सौरभ ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभारी हूं, जिन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए इतनी अच्छी योजना संचालित की हैं। इस योजना से न केवल मुझे स्वरोजगार मिला है बल्कि मैं अन्य को भी रोजगार देने में सक्षम हो पाया हूं।

