नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मप्र युवा नीति विषय पर शासकीय नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से संभागीय सेमीनार आयोजित किया गया है। सेमिनार मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है।

