नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इंटक का राष्ट्रीय सम्मेलन व पूर्ण अधिवेशन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य व इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । विशेष अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद दिग्विजय सिंह, डॉ. कर्ण सिंह, तारीक अनवर, रमेश चेन्निथला ने सम्मेलन को सम्बोधित किया । सम्मेलन में इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें पूर्व सांसद डॉ. जी. संजीवा रेड्डी पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए । राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेड्डी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें बी.डी. गौतम व के. के. नेमा पुनः राष्ट्रीय संगठन मंत्री चुने गए । सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष से इंटक के लगभग 4 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए ।

