नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल रविवार को सतना जिले से सटे दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 13 वी पुण्यतिथि पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। संबोधन के पश्चात मंत्री पटेल ने श्री अन्न की प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री रामखिलावन पटेल , सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मौजूद रहे।

