नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी , छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ , युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिला प्रभारी विधायक संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल की अनुशंसा पर युवा कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश चेयरपर्सन शाम्भवी शुक्ला ने नर्मदापुरम जिला चेयरपर्सन पद पर नियुक्ति की । प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बलवीर चौहान ने आज नियुक्ति पत्र सौंपा । सौरभ राजपूत संगठन के माध्यम से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मप्र की भाजपा सरकार की नाकामियों और घोटालों को जनता के सामने लाएंगे । सौरभ राजपूत की नियुक्ति पर प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बलवीर चौहान, दिनेश पटेल बमहँन गॉव, विक्की आर्य, निखिल राजपूत, निकुंज राजपूत, विश्वनाथ राजपूत, दीपक राजपूत, प्रिंस कुशवाह, प्रफुल्ल राठौड़, संदीप राजपूत, रामपाल प्रधान, नरेंद्र राठौड़ ने बधाई दी और वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना ।

