सीहोर/ प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बकतरा में आयोजित विकास यात्रा के प्रदेशव्यापी समापन कार्यक्रम में बुधनी विधानसभा के 118 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने बकतरा में 23 लाख 43 हजार रूपए की लागत से पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण किया।

