नर्मदापुरम। प्रदीप गुप्ता / रविवार को परमहंस घाट पर सफाई अभियान के दौरान जय हो समिति के सदस्यों ने अन्य लोगों की भी सफाई के प्रति जागरूक किया, ताकि घाट में साफ-सफाई बनी रहे। समिति अध्यक्ष ने कहा कि घाट पर आने वाले भक्तजन यहां से सुखत अनुभव लेकर जा पाए इस हेतु घाट को साफ-सुथरा रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान सफाई अभियान में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति सदस्य टोनी दुन्दवि, अमित नायक, योगेंद्र सोलंकी, विशाल बावरिया, सागर पटेल, सौरभ अहिरवार, संजू प्रजापति, राम माधव, लोकेश माधव, सौरभ वर्मा, विकास गुप्ता, किशन सराठे, दीपक कलोसिया, अंकित वर्मा, प्रीतम चक्रवर्ती, सूरज वर्मा, अनुराग वर्मा, जतिन यादव, अविनाश रैकवार, राजा मालवीय, कौशिक बावरिया, श्रेयांश गौर, विजय कहार उपस्थित थे।

