इटारसी/ नर्मदापुरम /आज दिनांक रविवार 26/02/2023 को हनुमान मंदिर परिसर बाजार मोहल्ला ग्राम रामपुर में प्रान्त मंत्री जगवीर राजवंशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंगदल की बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के इटारसी नगर आगमन को लेकर संगठन द्वारा निरंतर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का दौर एवं सदस्यता अभियान जारी है। वहीं विभाग मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की हिंदू धर्म में मौजूद कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करें । बड़ी संख्या में मौजूदा समय में धर्मांतरण का काम चोरी छिपे प्रलोभन देकर कराया जा रहा है। इसके खिलाफ आवाज उठाए जाने के साथ संगठन अब कार्यकर्ताओं के जरिए गांव-गांव में जाकर हिंदू युवा-युवतियों को जागरूक करेंगे, जिससे सनातन धर्म की रक्षा हो सके। प्रान्त मंत्री अं. रा. हिं विभाग मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष नीरज सोनपुरे की अनुसँशा पर एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ग्राम अध्यक्ष दीपक घुरेले के द्वारा ग्राम रामपुर से उदय चौरे को राष्ट्रीय बजरंग दल ग्राम रामपुर गुर्रा से महासचिव नियुक्त किया एवं कमल पटवा, सौरभ यादव, मयूर सराठे, शिवराज वर्मा को राष्ट्रीय बजरंग दल ग्राम उपाध्यक्ष एवं मयंक यादव , योगेश गोस्वामी, धनन्जय नामदेव, विपुल गिरी को राष्ट्रीय बजरंग दल सचिव एवं आकाश कहार , रूपेश चौरे, संदीप घुरेले, रोहित बाथरी, राजकुमार बाथरी, संतोष चौरे, पवन कहार, अंकित यादव, चेतन सराठे, हर्षित मालवीय, को राष्ट्रीय बजरंग दल सदस्य नियुक्त किया और साथ ही संगठन में ओजस्वनी परिषद का गठन किया गया। जिसमे दुर्गा घरेले को तहसील अध्यक्ष, विभूती नामदेव को उपाध्यक्ष, न्रमता नामदेव को सचिव एवं विराज नामदेव को ओजस्वनी परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया।

