टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सागर संभाग प्रभारी मुकेश सिंह चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग सानिध्य में विधायक राकेश गिरी की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने भाजपा के पूर्व महामंत्री पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे बृजकिशोर तिवारी को विकास यात्रा बड़ागांव में मंच से फूल माला एवं शाल पहनाकर पार्टी में शामिल कर लिया है उनके भाजपा में शामिल होने पर पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है इस अवसर पर विधायक राहुल सिंह लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गोयल गोविंद अग्रवाल राजेंद तिवारी विवेक चतुर्वेदी गोपाल सिंह अनुराग वर्मा सहित समस्त जिला पदाधिकारी पार्षद एवं मोर्चा मंडलों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

