पलेरा।। जीवन में खेल अच्छी सोच और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। खेल में हार जीत नहीं बल्कि भाग लेना मायने रखता है। उक्त विचार ग्राम पंचायत लिधौरा नजदीक टोरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के अवसर मुख्य अतिथि विक्की वर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आयोजित खेलों में भाग लेने से खेल भावना मजबूत होती है। खेल आपस में व्यक्तियों को जोड़ता है एवं एक दूसरे की मदद और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। स्वस्थ शरीर और मानसिक विकास के लिए जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि खेल को खेलने से अनुशासन, सहयोग और निरंतर प्रयासों से विश्वास उत्पन्न होता है। इस दौरान ग्राम लिधौरा नजदीक टोरी में आयोजित टूर्नामेंट को देखने पहुंचे दर्शकों की तालियां खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रहीं जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन मैच पथरगुवा और लिधौरा नजदीक टोरी के बीच हुआ जिसमें पथरगुवा ने जीत हासिल की फाइनल मैच 12 ओवर का खेल गया जिसमें पथरगुवा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 12 ओवर में 125 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिधौरा नजदीक टोरी ने 102 रन पर ही ऑल आउट हो गई मैन ऑफ द मैच पथरगुवा के बल्लेबाज अजय यादव को दिया गया जिसमें कार्यक्रम में आशीष यादव रितिक नामदेव गगन यादव अनिल साहू एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

