नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस में ग्राम आमुपरा में रासेयो के स्वयंसेवको ने ‘नशा मुक्ति अभियान’ पर नुक्कड़ नाटक ग्राम में 3 चौराहों पर प्रस्तुत कर ग्रामवासियो को नशा की लत एवं नशे से परिवारिक अन्य विकृतियों की उतपत्ति सम्बन्धित जानकारी प्रदाय कर जागरूकता फैलाई । इस कार्यक्रम के अधिकारी डॉ. विनोद राय , सहायक कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप भदौरिया, अंशुल चौहान, मनीष दुबे के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक यश विश्वकर्मा, शुभम राठौर , विशाल धुर्वे , करन गलवंशी , करन नागले, प्रीत चौधरी , केशव विश्वकर्मा , विवेक सिंह तोमर ने नाटक में प्रस्तुति दी ।

