भोपाल / प्रदीप गुप्ता /श्री हिंदू उत्सव समिति रजि. भोपाल के महामंत्री सुबोध जैन ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि इस होली एवं रंगपंचमी चल समारोह भव्य एवं आकर्षण का केंद्र रहेगा। उक्त सम्बंध में समिति अध्यक्ष सन्तोष साहू लखपति ने आज समिति कार्यकारणी की बैठक आयोजित कर होली, रंगपंचमी चल समारोह पर समिति द्वारा प्रतिवर्ष होने वाली व्यवस्था का खुलासा करते हुए कहा कि हमारे प्रयास होना चाहिए कि चल समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, हिंदू समाज के समाजबंधु अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। उसके लिए समिति द्वारा आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला कलेक्टर को होली रंगपंचमी पर प्रतिवर्ष नगर निगम भोपाल द्वारा होने वाली व्यवस्था सम्बंधित पत्र देकर निवेदन किया जायेगा। समिति प्रवक्ता सन्तोष गुप्ता ने आगे बताया कि समिति पदाधिकारीयो ने अपने सुझाव देकर त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाने में अपना सहयोग देने का विश्वास दिया कि इस वर्ष समिति के साथ मिलकर त्यौहार मनाया जाएगा। उक्त बैठक में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पी सी कोठारी, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, अरुण अग्रवाल, विनोद साहू, सुरेंद्र साहू सराय, भंवरलाल प्रजापति, गौरव अवस्थी, कैलाश साहू, नीतेश सिंह ठाकुर, अजय प्रजापति, अजय सोगानी, जिनेश सिंघई, वरिष्ठ पत्रकार राममोहन चौकसे, राजू कुशवाह पार्षद, पूर्व पार्षद वात्स्यायन जैन भाभा, हरदीपसिंह लब्बू, राजेंद्र सैनी, देवेन्द्र वना, हरिनारायण माली, श्रीमती गायत्री चौरसिया, श्रीमती ज्योति प्रधान, श्रीमती आशा साहू, संजय सिसोदिया, शेखर सोनी, संजय मेहता, प्रदीप मानव गुप्ता, गोविंद यादव, नवनीत अग्रवाल, त्रिलोक यादव आदि बडी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित हुए।

