नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / सिवनी मालवा माहेश्वरी समाज महिला मण्डल
द्वारा बैठक का आयोजन संपत सारडा के गुराडिया स्थित खेत पर रखी गई । बैठक में आने वाले फाग उत्सव वह जोरदार तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया इस समय सभी खेतीवाड़ी करने वालों के खेतों में चना एवं गेहूं की फसल आ जाती है सभी सामाजिक बंधुओं महिलाएं बच्चों ने खेत में लगे चने एवं गेहूं को भुन कर पार्टी का आनंद लिया। सामाजिक महिलाओं द्वारा प्रतियोगिता रखी गई बच्चों ने गीत एवं डांस करके सभी का मनोरंजन किया । महिला मंडल में नीरू राठी, प्रेमलता तोषनिवाल, शीला सारडा, सुनीता सारडा, ऊषा सारडा, अनुपमा तोषनीवाल, रेणु राठी, पुनीता सारडा, खुशबू सारडा, कविता टावरी, श्वेता साबू सहित सामाजिक बंधु एवं बच्चे उपस्थित थे।

