इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /आज वंदना कमेटी हॉल न्यूयार्ड में राजस्थानी रेलवे कर्मचारी संगठन द्वारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें क्षेत्र विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा का राजस्थानी प्रथा से साफा बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी नर्मदा पुरम ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र महीरे , पुरानी इटारसी मंडल महामंत्री विनोद बारसे , सुनील पांडे , किशोर मेहरा , बूथ अध्यक्ष अंकित सचान , श्याम कैथवास , शिव मंडलेकर , दीपक पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

