सिवनी मालवा /प्रदीप गुप्ता / टूर्नामेंट आयोजक रोहित कुचबंदिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह साध द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री विक्रम सूर्यवंशी, वार्ड पार्षद दुर्गेश उइके, रमेश चंद्र पाटिल, लक्की राठौर, अल्ताफ गौरी उपस्थित रहे। आज मॉर्निग क्लब एवं यूनिक क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें मॉर्निंग क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की जिसमे 8 ओवर में 105 रन बनाए। यूनिक क्लब ने 83 रन बना सकी। मार्निग क्लब ने जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर प्रवेश किया। आयोजक रोहित ने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीम शामिल होगी। मध्य प्रदेश की जानी मानी टीम शामिल होंगी। जो भी टीम प्रतियोगिता मे हिस्सा लेना चाहे तो निम्न नम्बर पर संपर्क 8959718890 कर सकते हैँ ।


