नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त के वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज 27 फरवरी को बेलगावी, कर्नाटक राज्य से किया जा रहा है। https://pmevents.ncog.gov.in/ लिंक के माध्यम से नागरिक पंजीयन कराकर कार्यक्रम में सहभागी बन सकते हैं। अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए है कि जिला / ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर / बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https:// pmindia webcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है।

