नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिला नर्मदापुरम भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक मे प्रदेश संयोजक डाॅ.अखिलेश खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारीगण गठन का विस्तार बस्ती तक करें इसके लिए बस्ती टोली का गठन हो, हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर उनको भाजपा से जोड़कर संगठन विस्तार करें, वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में पात्र लोगों को सरकार की योजनानुसार लाभ दिलाएं। मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बस्ती में हो।100 वें एपिसोड का भव्य आयोजन बस्तियो में संपन्न हो। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने कहा कि संगठन संयुक्त ताकत से चलता है, इसमें प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए प्रकोष्ठ का दायित्व भी बडा है, सभी का काम भाजपा को मजबूत करना है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी ध्यानचंद राजू आसरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अजय मंजारिया, अनूप रिछारिया, मनीष दुबे, पुष्पा रैकवार, मुकेश चौरे, रामनारायण पटेल, डॉक्टर उत्तम शाह अखिलेश निगम, सम्प्रभु सोनकिया, हरि सेवरिया, देवेन्द्र राठौर, राकेश मेहरा सहित अन्य कार्य कर्ता उपस्थित रहे। झुग्गी-झोपड़ी-प्रकोष्ठ द्वारा आगामी माह में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आगामी हफ्ते में जिला संयोजक विजय चौकसे के नेतृत्व में मंडलों की बैठक की जाएगी। बैठक का संचालन विजय चौकसे और आभार जिला सह संयोजक मनीष दुबे ने किया।

