नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव आज सोमवार 27 फरवरी को नर्मदापुरम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:45 बजे नर्मदापुरम पहुंचेंगे और यहां नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे नर्मदापुरम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

