नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / बनखेडी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में शामिल उप स्वास्थ्य केन्द्र बाचावानी में स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ रीता भंवर के द्वारा शिविर आयोजित कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बचाव और उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। रीता भंवर ने बताया कि शासन के दिशानिर्देशों अनुसार स्वास्थ्य विभाग अपने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ से दवा वितरण और जांच कराई जा रही है जिसमें बाचावानी में नागरिकों को स्वस्थ लाभ लेने हेतु गांव में जागरूकता अभियान किया गया बीपी सुगर की जांच की गई। इस दौरान टी बी स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। टी बी के लक्षण एवं बचाव कैसे करें टी बी एक संक्रमण बीमारी है। खांसी बुखार आना भूख न लगना टीबी बीमारी हो सकती है। यहां बीमारी भयानक नहीं है टीबी का इलाज संभव है। व्यक्ति 6 माह डाट पद्धति का इलाज लेने पर शासन से मदद मिलती है। पोषण आहार के लिए राशि प्रदान की जाती है, गांव में जागरूकता लाने के लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया गया। रीता भंवर ने बताया कि गांव में बीपी, सुगर, टीबी स्क्रीनिंग जैसे बीमारी के लोगों को चिन्हित कर बचाव और उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे गांव के नागरिकों को अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे।

