टीकमगढ़। आडीटौरियम पीजी कालेज टैगोर हाल टीकमगढ़ में प्राइवेट अनएडेड स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन टीकमगढ़ द्वारा जिले के समस्त प्राइवेट स्कूलों के ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर के ड्राइंग कम्पटीशन के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया, जिसमें जिले के टीकमगढ़, जतारा, बल्देवगढ़, पलेरा ब्लाकों के तीनों ग्रुपों के विजेता 48 छात्र छात्राओं ने जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया, जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरस्कार रेंजर साईकिल, द्वितीय पुरस्कार क्रिकेट किट तथा तृतीय पुरस्कार स्टडी टेबल चेयर प्रदान की गई, सभी विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान की गई, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीकमगढ़ जिले के सभी 1550 छात्र छात्राओं को मेडल तथा सर्टिफिकेट वितरण किया गया,इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीश खान ,भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद खरे ढक्कू ,बीईओ बल्देवगढ़ एमके अहिरवार, वीरेन्द्र चंसौरिया सहित सभी प्राइवेट स्कूल संचालक , छात्र छात्राओं के अभिभावक वह प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे, प्राइवेट अनएडेड स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन जिला जिलाध्यक्ष इमानुएल जान ने सभी अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया , राजेश खरे ने मंच संचालन किया ,कई छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,स्पीच प्रस्तुत किए,कवि राजीव नामदेव राना लिधौरी जी ने कविता सुनाई,सोहेल वारसी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रेस को तमाम जानकारी संघ के राजीव नामदेव राना लिधौरी मीडिया प्रभारी टीकमगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

