नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / शहर में दिन पर दिन यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है जिसे लेकर यातायात विभाग हुआ जागरूक । बता दें कि शहर के मध्य एकता चौक से सराफा बाजार तक हर कभी जाम लग जाता है कारण वही रोड पर चार पहिया वाहन 24 घंटे खड़े रहते हैं। वहीं मोरछली चौक से इंदिरा चौक तक भी हर कभी जाम लगता रहता है। आज सतरस्ता एवं इंदिरा चौक के आसपास सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर यातायात को बाधित करने वालों के विरुद्ध आज शाम प्रशासन की संयुक्त टीम ने आकस्मिक कार्यवाही की । कारवाही में आरटीओ श्रीमती निशा चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी, निरीक्षक यातायात उमाशंकर यादव सहित नगरपालिका, यातायात अमला शामिल रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

