नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रायपुर छत्तीसगढ़ में 85 वे तीन दिवसीय महाअधिवेशन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मृणाल पंत, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन पटेल, प्रदेश महासचिव अभिषेक पटेल, कांग्रेस नेता अधिवक्ता गुमान मांडले सहित अन्य कांग्रेस साथियों ने भाग लिया। कांग्रेस महाअधिवेशन में कांग्रेस संगठन के आर्थिक, राजनेतिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई देश के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अलग अलग विषयों पर विचार रखे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बताया कि संगठन में महिलाओं, युवाओं, पिछड़ा वर्ग, एस टी, एस सी वर्ग को आयु वर्ग से ब्लॉक से राष्ट्रीय स्तर तक विशेष स्थान दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषय भी रहे जो संगठन हित में भविष्य में बहुत सराहनीय कदम होगा। महाअधिवेशन को श्रीमती सोनिया गांधी, मल्लि कार्जुन खडगे, राहुल गांधी, रमेश चेन्निथला, के राजू, राजेश लिलोटिया सहित मध्यप्रदेश से कमलनाथ, जीतू पटवारी, विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने भी संबोधित किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

