नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मध्य प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएसन के प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश के पेंसनर्स 02 मार्च 2023 को एक दिवसीय धरना देंगे । इसी तारतत्य में नर्मदापुरम में भी पेंसनर्स एक दिवसीय धरना पीपल चौक पर 02 मार्च 2023 को प्रातः 11.00 बजे से देंगे । शासन की पेंसनर्स के प्रति उदासीनता को देखते हुये पेंशनर्स में काफी असंतोष है। उक्त धरना को सफल बनाने की अपील ऐसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उल्फत सिंह यादव, अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर नामदेव, सचिव रूपेन्द्र गौर, विनोद दुबे, पूर्व कर्मचारी नेता दिनेश चतुर्वेदी, प्रांतीय सदस्य छिदामीलाल प्रजापति, के. एन. मिश्रा, प्रभात पाण्डेय, जे.पी. मालवीय, के.के. शर्मा, विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के के.पी. पटेल. एस.पी. काशिव ने सम्मिलित होने का आव्हान किया है।

