इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / श्री काली समिति पुरानी इटारसी के सदस्य शुभम चौरे का श्री राम कथा के आयोजन टीकमगढ़ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में अर्जी लगी । यह अर्जी लाखों भक्तों के बीच लगी, जिसमें उनका नाम पुकार कर उनकी समस्याओं को पहले से ही दिव्य रूप से बताया एवं निराकरण का पर्चा महराज ने उन्हें दिया । शुभम चौरे ने अपने भाई सुधीर चौरे की नोकरी एवं परिवार की खुशहाली के लिए, भांजे मयूर चौधरी की पढ़ाई के लिए शास्त्री जी से आशीर्वाद मांगा । इस दौरान डॉ. प्रताप सिंह वर्मा को महाराज ने सिंदूरी रंग शर्ट एवं दो मुखी रुद्राक्ष पहने व्यक्ति की पुकार लगाकर आशीर्वाद दिया । इटारसी के लोगों को इतनी बड़ी भीड़ मे बुलाकर पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने मान बढ़ाया हैं, इस हेतु बागेश्वर बालाजी सरकार के लिए हम कृतज्ञ हैं । शास्त्री जी को शिवम चौरे ने बताया कि इटारसी में ऐतिहासिक श्री राम विवाह उत्सव गरीब कन्याओं के लिए निशुल्क कराया जाता है ।

