नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शहर कोतवाली के सभाकक्ष में होली पर्व व आगामी आने वाले पर्व को लेकर एसडीएम मोहिनी शर्मा ने शांति समीति की बैठक ली। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेंद्र बडौनिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, कोतवाली टीआई विक्रम रजक, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सहित वन विभाग, एमपीईबी के अधिकारी, नपा पार्षदगण, गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहे।

