नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / आर टी ओ श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम के द्वारा निरंतर ऑटो रिक्शा के परमिट फिटनेस की जांच की जा रही है जिसका असर आर टी ओ कार्यालय में देखने को मिल रहा है, जहां निरंतर ऑटो के आवेदन आ रहे है, साथ ही गाड़ियों के समस्त कागजात तैयार किए जा रहे हैं। इसी के साथ साथ विभिन्न मार्गो पर की जा रही जांच में 25 ऑटो की जांच में मात्र 1 ऑटो बिना परमिट पाया गया जिसे जप्त कर आर टी ओ कार्यालय में खड़ा किया गया है।

