नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलनों की निर्धारित तिथियों का प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने अनुमोदिन कर दिया है। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए जिले में समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं समस्त मुख्य नगर पालिका, नगर पंचायत, साडा केन्ट पचमढ़ी को निर्देशित किया है कि वे सामूहिक विवाह सम्मेलन की निर्धारित तिथियों का अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार- प्रसार करे एवं शासन निर्देशानुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराना सुनिश्चित करें। सामूहिक विवाह के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार जनपद पंचायत केसला में 3 मई 2023 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी तरह से जनपद पंचायत नर्मदापुरम में 10 मई 2023 को तथा जनपद सिवनीमालवा में 20 मई 2023 को सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

