नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ आज बुधवार 1 मार्च से जिले में बोर्ड की परीक्षा हुई प्रारंभ। एसडीएम मोहनी शर्मा एवं थाना प्रभारी विक्रम रजक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। बता दें कि जिला कलेक्टर कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पहले शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी विद्यार्थी ध्यान से प्रश्न पत्रों का उत्तर दें। एसडीएम श्रीमती शर्मा एवं थाना प्रभारी श्री रजक ने पंडित रामलाल शर्मा, शासकीय एसएनजी स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती परीक्षा केंद्रों पर जाकर किया निरीक्षण।


