नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ सभी निकायों में फायर ब्रिगेड चालू स्थिति में रहें यह सुनिश्चित करें। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति की जाए। आवश्यक मेंटेनेंस कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। सभी निकायों को वैध और अवैध कॉलोनियों की सूची प्रकाशित कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्टरेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में सभी सीएमओ को दिए है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि दिव्यांग परीक्षण शिविर में चिन्हित किए गए दिव्यांगो को शीघ्र कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना से वंचित पात्र दिव्यांगो के प्रकरण भी शीघ्र स्वीकृत करे। अभियान के रूप में दिव्यांगो के कार्ड बनाएं जाएं ताकि उन्हे रेलवे और बसों में विशेष छूट मिल सके। विकास यात्रा की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को जाति प्रमाण पत्र के प्राप्त आवेदनो का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना की भी तहसीलवार समीक्षा कर योजना में आवेदन प्राप्त करने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बने पट्टों का वितरण भी कराएं। किसान कल्याण योजना में ई केवाईसी कार्य की लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने लाडली बहना योजना की समीक्षा पर पात्र महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि खाते खोले जाने के लिए क्लस्टर लेवल पर कैंप आयोजित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा कर समूचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारदाना साहित अन्य लॉजिस्टिक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। भंडारण, परिवहन की भी पूर्व व्यवस्थाएं की जाए। धान उपार्जन में शेष रहे किसानों के भुगतान की भी कार्यवाही शीघ्र की जाए। उन्होंने खाद, बीज की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने पर रोकथाम के लिए खेत पाठशाला के माध्यम निरंतर समझाइश दी जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि 1 मार्च से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षा व्यवस्थित ढंग से शासन के नियमों के तहत आयोजित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर साफ सफाई , पेयजल, रोशनी की व्यवस्था रहें। आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर कराए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के मरम्मत के लिए जिन अधिकारीयों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वे अनिवार्य रुप से बुधवार से पूर्व निरिक्षण कर रिपोर्ट दे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य में जिन अधिकारीयों द्वारा लापरवाही की गई हैं। उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करें। शिकायत नॉन अटेंड न रहे यह सुनिश्चित की जाए। 50 दिवस से अधिक की शिकायतो का भी प्राथमिकता से निराकरण कराएं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, स्वास्थ्य , जनजातीय कार्य विभाग को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई और समयसीमा के प्रकरणों की भी समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

