नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / जिला चिकित्सालय में पदस्थ ड्रेसर विश्राम सिंह राजपूत की 28 फ़रवरी को शासकीय सेवा अवधि पूर्ण हो गई है जिसके उपलक्ष्य में आज दिनांक 1 मार्च को चिकित्सालय परिसर के सभागार में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आर माहेश्वरी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. यादव सहित स्टॉफ ने भावभीनी विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उनकी शासकीय सेवा की उपलब्धियां बताते हुए उज्जवल भविष्य एवम सुखद जीवन की कामना की है। सुनील साहू द्वारा विश्राम राजपूत के कोविड कॉल में दी गई स्वास्थय सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा कि श्री राजपूत ने निजी स्वार्थों को दरकिनार करते हुए जनता को कार्य अवधि से ज्यादा तथा खुद की उम्र को नजरंदाज करते हुए सेवाएं प्रदान की है।

