नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वेच्छानुदान से जिले के 24 लोगो को उपचार के लिए 9 लाख 55 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डेठी जीरावेह के संतोष जाट को 80 हजार रूपए, ग्राम बम्हनगांव की श्रीमती दमयंतीबाई गौर, भरगांव के सेवकराम अहिरवार को 75-75 हजार रूपए, पांजराकला की बेबी आफ भावना चौधरी, महरागांव के मोहित कुमार लोवंशी, इटारसी की बेबी आफ उत्कृष्ट कुचबंदिया को 70-70 हजार रूपए, नर्मदापुरम की रितिका पटेल, सिवनीमालवा की श्रीमती फूलवती यदुवंशी, मरकाढाना की बेबी आफ रंजना पटेल को 50-50 हजार रूपए, ग्राम चौराहट के प्रियेश पटेल को 45 हजार रूपए, मकोड़िया के नंदलाल लौवंशी को 35 हजार रूपए, रोहना के कमलदास वर्मा, जासलपुर की श्रीमती वती माछीवार, नर्मदापुरम के उमाशंकर केवट एवं पिपरिया की श्रीमती लीला चौरसिया को 30-30 हजार रूपए, नर्मदापुरम के दानवीर यादव एवं जीरावेह की श्रीमती हेमवती रघुवंशी को 25-25 हजार रूपए, करनपुर के नीतेश कुशवाहा, पटनी की श्रीमती सुमंत्रा यादव, झकलाय के राजेश लोवंशी एवं सेमरी के विष्णुप्रसाद मालवीय को 20-20 हजार रूपए, पिपरिया के अजय विश्वकर्मा को 15 हजार रूपए, मकड़ाई की श्रीमती रामा जाट, पुनौर के दिलीपसिंह पटेल, सुरेलाकलां के गोपाल सराठे, नर्मदापुरम के अनिल यादव एवं सोमलवाड़ा की कुमारी श्रद्धा मालवीय को 10-10 हजार रूपए की उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

