नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज वुधवार दिनॉंक 1 मार्च को वैश्य महासम्मैलन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम शाखा की मासिक बैठक का आयोजन कृष्णा लॉज पर किया गया। होली के त्यौहार पर चर्चा होना थी, जिसमें सर्वसम्मति ये यह प्रस्ताव पारित हुआ, कि हमस ब बहुत ही उत्साह पूर्वक होली का त्यौहार मनायेगें। महिला सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा हमारी कई संस्थाये है जो बहुत ही अच्छे तरह से समाज सेवा करती है एवं धार्मिक आयोजन भी करती है। सभी संस्थायें मिलकर भी पिछले वर्ष जैसे होली की पूर्णिमा को सेठानी घाट पर महाआरती करेगी। होलिका दहन के साथ में होली भी खेलेगी। जिसमें आदर्श महिला क्लब, वैश्य महासम्मैलन मध्यप्रदेश, मॉं नर्मदा सहयोग संस्था , राधा रमण ग्रुप एंव सेलीब्रेशन ग्रुप नर्मदापुरम शामिल होगें। सभी सपरिवार महाआरती करेगें। बैठक में महिला सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सम्भागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल , जिला अध्यक्ष उषा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, सुनीता अग्रवाल , जयंती जैन , अनीता अरुण जैन,ज्योति अग्रवाल, भावना चावरा , नमिता अग्रवाल , सुनीता आशीष अग्रवाल , भारती , वंदना , अर्चना अग्रवाल , सुषमा गुप्ता, गायत्री अग्रवाल , रेखा अग्रवाल आदि उपस्थित थी। सभी बहुत श्रद्धा पूर्वक सहमति प्रदान की और खुशी जाहिर की।

