(इटारसी) / प्रदीप गुप्ता / बाबा गेला राम के 93 जन्मोत्सव के उपलक्ष में आज 1 मार्च को बाबा गोदड़ी वाला धाम में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सहयोग से आंखों की जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। जिसमें 237 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 97 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए। 57 मरीजों को आज विशेष बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भेजा गया।
40 मरीजों को 9 जनवरी दिन गुरुवार को ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर गोदड़ी वाला धाम की ओर से हीरालाल साजवानी, गोपीचंद मेघानी, अटल राम चेलानी, किशन पंजवानी, एमपी हनोतिया, माधव दास चेलानी, सचिन सन्मुखदास, सन्नी चेलानी उपस्थित थे। डॉक्टरों की टीम में प्रिंस, सत्यवीर, रामसेवक, पूजा मालवी एवं शैलजा का विशेष सहयोग रहा।

