नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव को महान शिक्षाविद, समाज सुधारक, दार्शनिक एवं सत्यशोधक समाज की प्रेता महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगाने हेतु आज समाज के अध्यक्ष अजय सैनी एवं समस्त सदस्यों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। पत्र में उल्लेख किया कि नगर के प्रमुख चौराहा या किसी प्रमुख पार्क पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगाने हेतु अनुमति प्रदान करें। नपा अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा मूर्ति स्थापना हेतु परिषद की बैठक में निर्णय हेतु कहा गया। ज्ञापन सौपते समय समाज के अनिल सैनी, राजेश सैनी, हरीश सैनी, कपिल सैनी , बृजमोहन सैनी उपस्थित थे।

