नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पुलिस महानिरीक्षक दीपिका सूरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा जिले में हो रहा है साइबर सेल के अपराध को रोकने एवं जनता को जागरूक करने के लिए के लिए हर संभव प्रयत्न किए जा रहे हैं। उसी क्रम में आज थाना कोतवाली के अंतर्गत सातरास्ता पर “साइबर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी विक्रम रजक एवं साइबर सेल प्रभारी सुरेश फरकले द्वारा आम लोगों को साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व उसने बचाव हेतु निवारक उपाय बताए गए। बता दे साइबर सेल की अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर सेल के ऑफिस में आकर शिकायत कर सकता है।

