नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नर्मदापुरम (शहर) जोन-2 के अंतर्गत दिनांक 02.03.2023 दिन गुरुवार को 33 के.व्ही./11 केव्ही कोठी बाजर सवस्टेशन से निकलने वाले सेठानी घाट फीडर पर नगर पालिका द्वारा पोल शिफटिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण दोपहर 03 से 05 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। किये जाने वाले कार्य की प्रवृत्ति को देखते हुए विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय घटाया / बढ़ाया जा सकता है।
*ये रहेंगे प्रभावित क्षेत्र*
सेठानी घाट, सराफा बाजार, इतवारा बाजार, मोरछली चौक, एकता चौक, टेलीफोन एक्सचेंज, सर्किट हाउस, कोरी घाट, पांडे अस्पताल के आस पास, मनीष अस्पताल, तारअहाता, एसपी आफिस आदि।

