वनखेड़ी/ प्रदीप गुप्ता / देशभर में जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश राज्य के प्रत्येक जिले में जनऔषधि दिवस मनाया जा रहा है। जनऔषधि दिवस के अंतर्गत 1 मार्च से 7 मार्च तक साप्ताहिक कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसमें पहले दिन जनऔषधि जनचेतना अभियान के तहत प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तत्वाधान में जन औषधि केंद्र बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश नवांकुर संस्था तुलसी सामाजिक सांस्कृतिक समिति बनखेडी द्वारा पांचवे जन औषधि दिवस के उपलक्ष्य में सी एम राईज स्कूल पहुंचकर छात्र छात्राओं ओर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को संस्था के अध्यक्ष ओर जन औषधि केन्द्र के संचालक तुलसी राम कहार ने नगर में संचालित जन औषधि केंद्र के बारे में समझाया। वहीं मध्यप्रदेश जन अभियान विकास खंड समन्वयक मुकेश सोलंकी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बी एस डब्ल्यू एम एस डब्ल्यू के परामर्शदाता मकरन सिंह कुशवाहा, मां नर्मदा ग्राम विकास समिति बनखेडी के अध्यक्ष लक्षमी प्रसाद मेहर, सी एम राईज स्कूल के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

