टीकमगढ़ । बुधवार 1 मार्च 2023 को नगरपालिका के नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित 16 पार्षद सीएमओ गीता माली के पक्ष में उतरे हैं जहां उन्होंने एक ज्ञापन जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को सौंपा है जिसमें उन्होंने कहा है कि 11 पार्षदों की शिकायत के उपरांत सीएमओ गीता माझी को नगर पालिका से कलेक्ट्रेट कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है जबकि ना तो उनके प्रकरण की कोई जांच की गई है और ना ही संलग्न करने के पूर्व उन्हें कोई नोटिस दिया गया है ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि हाल ही में नगर पालिका टीकमगढ़ में श्रीमती गीता माझी ने ज्वाइन किया है जिनके कार्यकाल के करीब अभी 45 दिन हुए हैं और उनके उनका कार्य भी नगरपालिका में अच्छा है और सराहनीय कार्य है लेकिन कुछ पार्षदों की शिकायत के उपरांत उन्हें कलेक्ट्रेट कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है जो कि नगर पालिका और नगर वासियों की व्यवस्थाओं को लेकर ठीक नहीं है नगरपालिका का प्रभार एसडीएम सीपी पटेल को सौंपा गया है उसके संबंध में पार्षदों ने कलेक्टर से ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि सीपी पटेल एसडीएम के पास और भी अन्य विभागों के प्रभार हैं जिसके चलते वह उतना समय नगरपालिका में नहीं दे पाएंगे जिससे नगर पालिका के कामकाज गड़बड़ा जाएंगे और नगरपालिका की व्यवस्थाएं चौपट हो जाएंगी जो विभाग के लिए ठीक भी नहीं है और नगर की जनता के काम काजो में अड़चनें आएंगी तथा विभाग की छवि भी धूमिल होगी इन तमाम समस्याओं को रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक सहित इन पार्षदों ने सीएमओ श्रीमती गीता मांझी के संलग्न आदेश को निरस्त किए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के द्वारा बीते मंगलवार 28 फरवरी 2023 को एक आदेश जारी किया गया था जिसमें नगर पालिका की मुख्य अधिकारी श्रीमती गीता मांझी को नगर पालिका से हटाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में संलग्न किया गया था इसी आदेश को निरस्त किए जाने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष सहित 16 पार्षदों ने की है।

