टीकमगढ़ । लायंस क्लब द्वारा बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए आमजन और राहगीरों की प्यास अमृत समान जल से बुझाने के लिए अस्पताल चौराहे पर दिनांक 01.03.2023 से निशुल्क प्याऊ की शुरुआत की गई है इसका शुभारंभ जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की धर्मपत्नी श्रीमती स्वाति द्विवेदी के द्वारा कराया गया। जहां इस मौके पर श्रीमति स्वाति द्विवेदी ने क्लब किस प्रकार की मानव हितेषी कार्यो को बहुत ही सराहा और उत्कृष्ट पहिल बताया। लायंस क्लब का कहना था कि भव्य राम कथा के लिए इन दिनों शहर में भक्तों की संख्या को देखते हुए यह पियाऊ सेवा शुरू की गई । चार माह तक यह संचालित की जाएगी प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर लायंस क्लब की ओर से क्लब उपाध्यक्ष लायन विकास अग्रवाल सचिव लायन सुजाता जैन, जोन चेयरपर्सन डाक्टर नितिन सकेरा,लायन पूनम जायसवाल, लायन असीम सतभैया, लायन रिम्पी सतभैया ,लायन डॉ निधि सकेरा, लायन आर.डी गुप्ता ,लायन रतनेश जैन, लायन कपिल जैन , लायन राजेश नायक , लायन रोशनी नायक, लायन ऋतु गोयल , लायन कुमार गौरव जैन, लायन शरद विश्वकर्मा , राजेश नायक नगरसेठ ,मुकेश नायक, लायन सौरव अग्रवाल उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि गर्मी के बढ़ते तेज को देखते हुए लायंस क्लब द्वारा नगर के स्थानीय जिला अस्पताल चौराहे पर निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया है जहां इसकी लोगों ने सराहना भी की है, वैसे भी कहा गया है कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देना ही मानव सेवा का सबसे बड़ा धर्म होता है।

