टीकमगढ़। जनपद पंचायत टीकमगढ़ में पदस्थ सभी ग्राम पंचायत के सचिव ने 1 मार्च 2023 को एक ज्ञापन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन के नाम दिया है जिसमें सचिवों ने कहा है कि सचिवों को 4 माह से वेतन नहीं मिली है जिसके चलते उनके परिवारों का भरण पोषण खतरे में पड़ गया है एवं आर्थिक संकट मंडरा रहा है सचिवों का कहना है कि जब तक हम लोगों की वेतन नहीं मिलेगी तब तक कोई भी शासकीय कार्य हम लोगों के द्वारा नहीं किए जाएंगे सचिवों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि विकास यात्रा के दौरान हम सचिवों ने शासन के इस कार्य को वेतन ना मिलने के बाद भी प्राथमिकता से किया है लेकिन अब विकास यात्रा का कार्यक्रम हो चुका है और हम लोगों को वेतन नहीं मिली है जिसके चलते हम सभी सचिव कामकाज बंद कर रहे हैं सचिवों ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विगत 4 माह से हम सभी को वेतन ना मिलने से हमारे परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं जिसके चलते अब हम लोग जब तक वेतन नहीं मिलेगी तब तक कोई शासकीय कार्य नहीं करेंगे सामूहिक रूप से यह ज्ञापन पंचायत सचिवों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया है। ज्ञापन के दौरान समस्त पंचायत सचिव मौजूद थे। सचिवों का यह भी कहना था कि इसके पूर्व भी जिला प्रशासन को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया गया था लेकिन वेतन नहीं दी गई है अब मजबूर होकर जब वेतन नहीं मिली है तब यह कदम उठाया गया है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगी तब तक कोई भी शासकीय कार्य नहीं करेंगे। इसी को लेकर सभी सचिव ने 1 मार्च 2023 को जनपद कार्यालय में होने वाली शासकीय कार्यों की बैठक का बहिष्कार भी कर दिया।

