पिपरिया / प्रदीप गुप्ता / कहते है कि होनी को कोई नहीं टाल सकता, हुआ भी यही कि पिपरिया सरकारी शिक्षक मुकेश स्थापक उम्र 48 वर्ष जिनकी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगी थी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में बुधवार सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले प्रशिक्षक के सीने में दर्द उठा उन्होंने तत्काल प्रधानाध्यापक को फोन लगाया परंतु सिर्फ हेलो बोलकर शिक्षक मौके पर गिर पड़े साथ ही शिक्षकों एवं स्टाफ के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए जहां प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने उन्हें मेजर हॉट अटैक आना बताया एवं उनकी मौत की पुष्टि की जानकारी के लिए बता दें शिक्षक मुकेश स्थापक पहले से शुगर, बीपी के मरीज थे एवं पिछले 15 सालों से वह कन्या माध्यमिक शाला में ही पदस्थ थे एवं इस साल उनकी परीक्षा ड्यूटी अन्य केंद्र में लगाई गई थी। परंतु उन्होंने अपनी बीमारी के चलते वापस इसी स्कूल में परीक्षा ड्यूटी लगवाई थी। शिक्षक अपने पीछे एक बेटी जोकि कक्षा 12वीं में इंदौर में अध्ययनरत है एवं एक बालक जिसकी उम्र 9 वर्ष है। वह पिपरिया उनके साथ ही रहकर पढ़ाई करता था, उनकी धर्मपत्नी ग्रहणी है। शिक्षक का हालिया निवास गोल्डन सिटी था शिक्षक की एक बहन पिपरिया सरकारी स्कूल में शिक्षिका भी है। उनके इस अचानक निधन की खबर से पूरे शिक्षक समुदाय एवं क्षेत्रवासियों में पीड़ा की लहर दौड़ गई।

