नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / भारत के सबसे वड़े मजदूर संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी.संजीवा रेड्डी की अनुमति से मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पं आर. डी. त्रिपाठी ने इंटक की निर्वाचित कार्यसमिति की घोषित कर दी है। नई कार्यसमिति में नर्मदांचल के मजदूर/श्रमिक नेता पिपरिया के प्रवेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष इटारसी के एन.एस.चौहान, प्रदेश संगठन सचिव पिपरिया की सुश्री सुधा सिलावट प्रदेश संगठन सचिव घोषित की गई है। उक्त पदाधिकारी घोषित होने पर मजदूर साथियों, इंटक पदाधिकारियों नएं हर्ष व्यक्त करते हुये नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाऐ देते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी , प्रदेश अध्यक्ष पं. आर.डी. त्रिपाठी एवं जनरल कौंशिल सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

