नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी , छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ , जिला प्रभारी विधायक संजय शर्मा , जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने म. प्र. कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति संजय गौर की नियुक्ति की । जिला प्रभारी विधायक संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, समीर शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रगोपाल मलैया, धर्मेंद्र तिवारी ने नियुक्ति पत्र सौंपा। संजय गौर समाज कल्याण प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले में संगठन की मजबूती के कार्य करेंगे । संजय गौर की नियुक्ति पर प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बलवीर चौहान, विक्की आर्य, विकास सिंह, अभिषेक पटेल, हर्ष गौर, राजा गौर, लव पटेल ने बधाई दी और वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना ।

