वनखेड़ी/ प्रदीप गुप्ता / बनखेड़ी ब्लॉक के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस सेंटर बाचावानी की सीएचओ रीता भंवर ने 27 महिलाओ की जाँच में पाया कि महिला की न केवल VIA जाँच बल्कि समुचित उपचार की आवश्यकता है। इस हेतु उन्होंने जिला कैंसर समन्वयक आशुतोष सिंह सेंगर से संपर्क कर महिलाओं को बनखेड़ी VIA जाँच हेतु भेजा। सीएचओ रीता भंवर ने बिना देर किये सभी 27 महिलाओ को आशा सुपरवाइज़र शारदा भार्गव, आशा कार्यकर्ता रजनी यादव, रामवती दुबे, आशा नागवंशी, संध्या रजक एवं कृष्णा बेलवंशी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बनखेड़ी भिजवाया। जहाँ पर VIA जाँच, VILI जाँच से जाँच उपरांत 3 महिला प्री सर्वाईकल कैंसर पॉजिटिव पायी गई। बी एम ओ डॉ. जे एस परिहार के नेतृत्व में सिस्टर सुनीता सिंह की टीम ने जाँच एवं उपचार दक्षता के साथ किया।
इस कार्य हेतु सीएचओ रीता भंवर की चारों तरफ सराहना की जा रही है। जैसा कि सर्वविदित है कि प्री सर्वाईकल कैंसर, ओरल कैंसर एवं स्तन कैंसर की प्रारंभिक अवस्था की जाँच जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी, दोनो सिविल अस्पतालो एवं जिला अस्पताल में उपलब्ध है। साथ ही साथ प्री सर्वाईकल कैंसर का अत्याधुनिक उपचार भी जिला अस्पताल, नर्मदापुरम सहित सिविल अस्पताल, इटारसी, सिविल अस्पताल, पिपरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहागपुर में भी सर्वसुलभ है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

