आयेंगे…सुनाया कि पंडाल झूम उठा। इस अवसर पर एडवोकेट प्रभा गुप्ता, राकेश परमार, आस्था, वंदना, प्रमोद विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी, राहुल तिवारी, रिक्की तिवारी, राम गोपाल शर्मा, सौरभ खरे, गोलू अग्रिहोत्री, सेजल खरे, छाया रैकवार, बाबी बुंदेला, यशवंत, राजेश रिछारिया, राकेश, प्रकाश अग्रवाल, जयराम, मनीराम कठैल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।…तो हनुमान जी दौड़े चले आते हैं
आचार्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि भक्ति के बिना सुख नहीं मिलता। संकीर्तन के माध्यम से प्रभु के दर्शन होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने भजन श्रीराम जयराम जय जय राम और सीताराम हनुमान, सीताराम हनुमान, सीताराम हनुमान गाये। आचार्य श्री ने कहा कि यह भजन सुनकर हनुमान जी दौड़े चले आते हैं। इस अवसर पर नितेन्द्र चतुर्वेदी
ब्रह्मा जी छतरपुर के, टीकमगढ़ के चंगीलाल
आचार्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री के कथा के बीच विनोदपूर्ण संवाद सुनकर पंडाल में बैठे लाखों लोग लौटपौट हो गये। आचार्य श्री ने जब कथा में विनोदपूर्ण प्रसंग सुनाया और कहा कि ब्रह्मा जी छतरपुर के, और टीकमगढ़ के चंगी लाल। जब चंगीलाल ने तपस्या कि और जब ब्रह्मा प्रसन्न हो गये तो उन्होंने कहा कि वरदान मांगो। चंगीलाल ने कहा कि प्रभु जो हम मांगे, वो मिल जाये। ब्रह्मा जी ने कहा कि तुझे जरूर मिलेगा, लेकिन वह तुम्हारे परौसी को दोगुना मिलेगा। अब चंगी लाल ने मकान, पत्नी और अन्य जो भी सामग्री मांगी, उसे तो मिली, लेकिन परौसी को दो गुनी मिलती गई। चंगीलाल बड़ा परेशान और उसने उल्टा मांगना शुरू कर दिया। जब उसने कहा कि हमारी एक आंख फूट जाये, तो परौसी की दो फूूट गई। उसने कहा कि हमारे दरवाजे पर एक कुआं खुद जाये, तो परोसी के दरवाजे भी दो कुआं खुद गये। अब उसने कहा कि हम कुआं में गिरें और हमारी एक टांग टूट जाये। उसकी तो एक टांग टूटी लेकिन परौसी की दो टूट गई। इसके बाद चंगीलाल में कहा कि भगवान मुझे पचास प्रतिशत अटैक आ जाये, तो फिर परौसी को …। और चंगीलाल खुश। कुछ लोगों को दूसरों की खुशी अच्छी नहीं लगती।
एक करोड़ एक लाख एक हजार रूपये….
राम कथा यजमान श्रीमती मीरा-राजेन्द्र तिवारी ने आज गुरूदेव के चरणों में एक करोड़ एक लाख एक हजार रूपये गुरूदेव पंडित धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा धाम पर बनवाये जा रहे कैंसर हास्पिटल के लिये दान किये। गुरूदेव ने जैसे ही यह घोषणा की, पंडाल तालियों से गूंज उठा। गुरूदेव ने दानदाता श्रीमती मीरा-राजेन्द्र तिवारी को अपना आशीर्वाद दिया और मुस्कराते हुये कहा कि लो अब तौ बनई गऔ..। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम वो स्थान होगा, जहां रोगियों को दुआ और दवा दोनों दिये जायेंगे। अब बुंदेलखंड में कैंसर के इलाज के लिये कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। बाबा बालाजी सरकार उनकी रक्षा करेंगे।
गुरूदेव ने लगवाये यह जयकारे-
आचार्य गुरूदेव भगवान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी ने रामायण जी की आरती और अतिथियों को अपना आशीर्वाद देने के साथ ही जयकारे लगाये। उन्होंने बागेश्वर धाम की जय, सन्यासी बाबा की जय, टीकमगढ़ के पागलों की जय, सत्य सनातन धर्म की जय, झिरकी बगिया के हनुमान की जय, अपने अपने बाप मताई की जय सहित अन्य जयकारे लगवाये। कथा पंडाल में बैठे हजारों लाखों लोगों ने राम कथा सुनकर धर्म लाभ लिया।
—————————————
बागेश्वर धाम में बनने वाला कैंसर हॉस्पिटल कुछ ऐसा होगा, पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीकमगढ़ मप्र में कथा के दौरान बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल की कुछ झलकियां दिखाई

