टीकमगढ़। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार ने 2 मार्च 2023 को जतारा विधानसभा के अनेक ग्रामों में पहुंचकर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत लोगों से बात मुलाकात की और कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए कांग्रेस द्वारा दी गई जनहिततैषी योजनाओं के बारे में बताया एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का हाथ मजबूत किया। इस मौके पर उनके साथ बेटी श्वेता कांता सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे जहां इस अवसर पर जतारा विधानसभा के ग्राम
कलरा, कंजरा ,जरया, वीरूऊ लिधौरा आदि ग्रामों का दौरा किया गया। इस मौके पर केएल अहिरवार ,उत्तम लाल, राजू ,राम कुमार यादव सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

