टीकमगढ़ । थाना लिधौरा में दिनांक 11.02.2023 को फरियादी मनसुखलाल पिता रामचरन अहिरवार उम्र 59 साल निवासी शासकीय हाई स्कूल गोटेट ने शासकीय हाई स्कूल गोटेट से एक सबर्मसिवल पम्प चोरी होने की रिपोर्ट की थी जिस पर थाना में अप.क्र. 32/23 धारा 379,457, 380 ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर बिबेचना में लिया गया जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरें के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लिधौरा निरी.संतोष चौरसिया द्वारा टीम गठित कर संदेही आरोपियों की सतत तलाश की गई जिन्हे दबिस देकर दस्तयाव कर नाम पता पूछने पर अपना नाम संजू पिता कमलेश विश्वकर्मा उम्र 19 साल एवं अनिल उर्फ दयाल पिता सरूपा सौर उम्र 28 साल नि. गोटेट का होना बताया जिनसे सख्ती और हिकमतअमली से पूछताछ पर शासकीय हाई स्कूल गोटेट से मोटर चोरी करना तथा पूर्व में अन्य चार बिधुत मोटरें कुल कीमती करीबन 22000 रूपये चोरी करना स्वीकारा जिनसे मोटरों को बरामद कर गिरफ्तार कर आरोपियों को मान न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लिधौरा निरी. संतोष चौरसिया, प्र.आर. 280 राघवेन्द्र, आर. 495 केके दांगी, आर.511 बृजेन्द्र, आर.524 वीरेंद्र आर0 138 ललित एनआरएस धर्मेन्द्र राजपूत, बलवान का सराहनीय योगदान रहा।

